Sanjay Khanna, newly appointed CMD of Bharat Petroleum Corporation Limited, met Hardeep Singh Puri, India’s Union Minister for Petroleum and Natural Gas.
Sanjay Khanna, newly appointed CMD of Bharat Petroleum Corporation Limited, met Hardeep Singh Puri, India’s Union Minister for Petroleum and Natural Gas.

Sanjay Khanna assumes charge as CMD of Bharat Petroleum Corporation Limited (BPCL). With over 30 years of experience in refinery operations, his leadership comes at a crucial time as India pushes toward energy self-sufficiency under PM Narendra Modi.

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Bharat Petroleum Corporation Limited) के नव नियुक्त चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) Sanjay Khanna ने चार्ज लेने के बाद केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से उनके कार्यालय में मुलाकात की।

इस दौरान पुरी ने उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी गई और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं। खन्ना एक केमिकल इंजीनियर हैं और उन्होंने National Institute of Technology Tiruchirappalli से अपनी शिक्षा प्राप्त की है। इसके अलावा उन्होंने University of Mumbai से फाइनेंस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

खन्ना के पास रिफाइनरी ऑपरेशंस और टेक्निकल सर्विसेज के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। ऐसे समय में जब भारत अपनी रिफाइनिंग क्षमता को बढ़ाने और ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, उनका अनुभव बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भारत ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर प्रयासरत है, और इस लक्ष्य को हासिल करने में BPCL की भूमिका अहम है। ऐसे में खन्ना की नियुक्ति को ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *