Prime Minister Narendra Modi will launch and lay the foundation for development projects worth ₹1.06 lakh crore in Rajasthan, including the inauguration of India’s first greenfield integrated refinery-cum-petrochemical complex at Pachpadra and the new terminal at Jodhpur Airport. He will also launch the upgraded UDAN scheme before visiting Gujarat for a major semiconductor project.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह राजस्थान में नागरिक उड्डयन, ऊर्जा, पेट्रोकेमिकल, रेलवे, सड़क, नवीकरणीय ऊर्जा और बिजली क्षेत्र से जुड़ी लगभग ₹1.06 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री गुजरात के अहमदाबाद में देश के सेमीकंडक्टर क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण परियोजना का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह जोधपुर में उड़ान का शुभारंभ करेंगे। अगले 10 वर्षों के लिए ₹28,840 करोड़ के बजट वाली इस योजना का उद्देश्य देश में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को नई गति देना है। योजना के तहत 100 नए एयरस्ट्रिप और एयरोड्रोम विकसित किए जाएंगे, 200 आधुनिक हेलिपैड बनाए जाएंगे, क्षेत्रीय हवाई अड्डों के संचालन एवं रखरखाव के लिए ₹2,500 करोड़ की सहायता दी जाएगी तथा एयरलाइंस को ₹10,000 करोड़ से अधिक की वायबिलिटी गैप फंडिंग उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा, स्वदेशी एचएएल ध्रुव और डोर्नियर जैसे विमानों एवं हेलीकॉप्टरों के उपयोग को भी बढ़ावा दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ₹480 करोड़ की लागत से बने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन करेंगे। 23,000 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्र में बने इस टर्मिनल की वार्षिक क्षमता 20 लाख यात्रियों की है। बालोतरा में ₹1.06 लाख करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण इसके बाद प्रधानमंत्री बालोतरा पहुंचकर लगभग ₹1.06 लाख करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें पेट्रोकेमिकल, रेलवे, सड़क, शहरी परिवहन, नवीकरणीय ऊर्जा और बिजली ट्रांसमिशन से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। पचपदरा में देश की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी प्रधानमंत्री बालोतरा के पचपदरा में देश की पहली ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स राष्ट्र को समर्पित करेंगे। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम के रूप में विकसित इस 9 मिलियन मीट्रिक टन प्रतिवर्ष वाले कॉम्प्लेक्स पर ₹79,450 करोड़ से अधिक का निवेश किया गया है। यह अत्याधुनिक परियोजना रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल उत्पादन को एकीकृत करती है।