Bharat Coking Coal Limited introduces a new scheme to encourage higher coal offtake by power companies, aiming to ensure stable supply, reduce electricity costs, and strengthen India’s energy security.
खाड़ी में चल रहे तनाव की वजह से पेट्रोलियम और गैस की सप्लाई में परेशानियों को देखते हुए सार्वजनिक क्षेत्र की कोयला कंपनी Bharat Coking Coal Limited (BCCL) ने पावर कंपनियों के लिए एक नई स्कीम लॉन्च की है, जिसका मकसद कोयले की अधिक ऑफटेक (उठान) बढ़ाना, बिजली उत्पादन लागत कम करना और सप्लाई को स्थिर रखना है। यह कदम ऐसे समय में आया है जब देश में बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है और थर्मल पावर सेक्टर को लगातार ईंधन आपूर्ति की जरूरत है।
BCCL की इस पहल का मुख्य उद्देश्य पावर कंपनियों को अधिक मात्रा में कोयला लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके तहत जिन कंपनियों को लचीले सप्लाई विकल्प, बेहतर लॉजिस्टिक सपोर्ट और लागत में राहत जैसे फायदे मिल सकते हैं। सरकार की रणनीति स्पष्ट है कि अगर पावर प्लांट्स के पास पर्याप्त और सस्ता कोयला होगा, तो बिजली की कीमतों पर दबाव कम रहेगा और आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकेगी।
दरअसल भारत में गर्मी के मौसम के साथ बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच रही है। ऐसे में थर्मल पावर प्लांट्स के ऑपरेशन काफी हद तक कोयले की उपलब्धता पर निर्भर करता है। इसलिए BCCL की यह स्कीम ना सिर्फ पावर प्लांट्स के कोयला स्टॉक को बेहतर करेगी, बिजली उत्पादन में होने वाली परेशानियों को कम करने के साथ साथ पीक डिमांड के समय ब्लैकआउट जोखिम कम करेगी।
BCCL ने इस स्कीम के साथ-साथ सप्लाई चेन को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया है। रेलवे रैक की उपलब्धता, तेज लोडिंग और डिस्पैच सिस्टम को मजबूत कर कोयला समय पर पावर प्लांट्स तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है। यह पहल देश की ऊर्जा सुरक्षा रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। भारत लगातार कोयला आयात कम करने और घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहा है। BCCL, जो कि Coal India Limited की सहायक कंपनी है, इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
