Oil supply from Russia
Oil supply from Russia

India’s continued energy partnership with Russia is proving crucial for the economy despite US pressure. After the US-Israel attack on Iran disrupted global supplies, Russia supplied nearly 50% of India’s crude oil needs in March 2026, though discounted Russian oil has now shifted to premium pricing.

अमेरिकी दबाव के बाद भी रूस के साथ दोस्ती बनाए रखने की सरकार की नीति फिलहाल भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए रामबाण की तरह काम कर रही है। अमेरिका और इस्राइल के ईरान पर हमले के बाद बनी परिस्थितियों के बाद अब रूस ही भारत को सबसे ज्य़ादा कच्चा तेल सप्लाई कर रहा है। मार्च 2026 में भारत ने रूस से अपनी की जरुरत का करीब 50 प्रतिशत कच्चा तेल खरीदा है। हालांकि इस बार सबसे बड़ा अंतर यह रहा कि जिस रूसी तेल को भारत पिछले तीन वर्षों से भारी छूट पर खरीद रहा था, वही तेल अब प्रीमियम पर मिलने लगा है।

डेटा के अनुसार मार्च 2026 में भारत ने करीब 2 से 2.25 मिलियन बैरल प्रतिदिन रूसी कच्चा तेल खरीदा, जो पिछले नौ महीनों का सबसे ज्य़ादा है। रूस का हिस्सा भारत के कुल तेल आयात में लगभग 33% से 50% तक पहुंच गया।
दरअसल इस उछाल की सबसे बड़ी वजह पश्चिम एशिया में तनाव और होरमुज स्ट्रेट में आपूर्ति बाधित होना रहा। भारत अपने लगभग 40% तेल आयात के लिए इस मार्ग पर निर्भर है। ईरान-इजरायल संघर्ष और समुद्री सुरक्षा संकट के कारण खाड़ी देशों से आने वाला तेल अचानक कम हो गया।
लेकिन इस दौरान भारत के साथ रूस की दोस्ती ने इस संकट की घड़ी में भारतीय पेट्रोल पंप को कभी बिना तेल के नहीं रहने दिया। जब पूरी दुनिया के कई देश पेट्रोल और डीजल के लिए संघर्ष कर रही थी, उस समय भारत रूस से तेल खरीदकर उसको
यूक्रेन युद्ध के बाद पश्चिमी प्रतिबंधों के चलते रूस भारत और चीन को भारी डिस्काउंट पर तेल बेच रहा था। कई बार यह छूट ब्रेंट क्रूड से 10-13 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी। लेकिन मार्च 2026 में स्थिति पूरी तरह बदल गई।
Kpler के विश्लेषकों के मुताबिक अब भारत को कई रूसी कार्गो पर ब्रेंट के मुकाबले 5-15 डॉलर प्रति बैरल तक प्रीमियम देना पड़ रहा है, वहीं कुछ सौदों में मामूली डिस्काउंट जरूर रहा, लेकिन औसतन “सस्ता रूसी तेल” वाली कहानी लगभग खत्म हो चुकी है। हालांकि भारत की रिफानरिज इस कच्चे तेल को खरीदकर इससे पेट्रोल और डीजल बनाकर दुनिया के कई देशों को बेच रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *