Find out how many LPG tankers reached India in the past week via the Strait of Hormuz. Get the latest update on India’s LPG supply, shipments, and energy security.
खाड़ी देशों में चल रही लड़ाई के बीच में भारत के एलपीजी और कच्चे तेल के टैंकर लगातार भारत पहुंच रहे हैं। पिछले करीब एक हफ्ते में चार एलपीजी टैंकर भारत पहुंच चुके हैं, जबकि दो टैंकर BW Elm और BW Tyr स्ट्रेट ऑफ हार्मूज को पार कर भारत की ओर चल रहे हैं। शनिवार को ‘जग वसंत’ एलपीजी टैंकर होर्मुज (Strait of Hormuz) से सुरक्षित होकर गुजरात के कांडला पोर्ट क्षेत्र में पहुंच गया है। इस जहाज़ में 42 हजार मीट्रिक टन से अधिक एलपीजी की खेप लाई गई है, जिससे देश में घरेलू गैस आपूर्ति को मजबूती मिलेगी। इधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक कार्यक्रम में कहा है कि ऐसे में जबकि दुनिया के बहुत सारे देशों में गैस और पेट्रोल सप्लाई प्रभावित हुई है और परेशानियां बढ़ी हुई हैं, ऐसे में भारत में स्थितियां सामान्य है।
दरअसल ईरान के साथ भारत के संबंधों को इस मुसीबत के समय बेहतर कर भारत ने अपने तेल और गैस टैंकर पर्शियन गल्फ से निकालने में सफलता हासिल की है और इसी वजह से भारत में स्थिति बेहतर हैं। भारत में अब जरुरत के मुताबिक एलपीजी से लेकर कच्चे तेल के पर्याप्त भंडार मौजूद हैं।
🔹 अब तक कितने टैंकर पहुंचे?
सरकारी और उद्योग के अनुसार:
हाल के दिनों में 4 एलपीजी टैंकर भारत पहुंच चुके हैं और दो भारतीय समुद्री सीमा के लिए रास्ते में हैं।
कई टैंकर पश्चिमी तट के बंदरगाहों पर अनलोडिंग कर रहे हैं
आने वाले दिनों में और शिपमेंट्स की उम्मीद है
🔹 कांडला पोर्ट बना अहम केंद्र
गुजरात का कांडला पोर्ट देश के प्रमुख ऊर्जा आयात केंद्रों में शामिल है, जहां से एलपीजी की सप्लाई देश के विभिन्न राज्यों तक पहुंचाई जाती है।
🔹 सरकार सतर्क
सरकार और तेल कंपनियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि:
एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे
सप्लाई चेन बाधित न हो
अफवाहों और पैनिक बुकिंग को रोका जा सके
🔹 उपभोक्ताओं के लिए संदेश
तेल कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है, इसलिए उपभोक्ता सामान्य रूप से बुकिंग करें।
