Nitin Gadkari clean fuel statement
Nitin Gadkari clean fuel statement

Union Minister Nitin Gadkari emphasizes shift towards electric, hydrogen, ethanol, and biofuels, stating no long-term future for petrol and diesel vehicles in India.

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने कहा है कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों का भविष्य नहीं है। Busworld India Conclave 2025 में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि ऑटोमोबाइल सेक्टर को अब तेजी से स्वच्छ ईंधनों (Clean Fuels) की ओर शिफ्ट करना होगा।

क्लीन फ्यूल पर जोर

गडकरी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल न केवल आयात पर निर्भरता बढ़ाते हैं बल्कि पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा हैं। उन्होंने उद्योग से अपील की कि वे वैकल्पिक ईंधनों जैसे बायोफ्यूल, CNG, LNG और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन पर तेजी से काम करें।

उन्होंने स्पष्ट कहा, “डीजल और पेट्रोल वाहनों का कोई भविष्य नहीं है।”

हाइड्रोजन बनेगा भविष्य का ईंधन

मंत्री ने बताया कि सरकार पहले ही हाइड्रोजन मोबिलिटी पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू कर चुकी है। देश में 10 रूट्स पर हाइड्रोजन से चलने वाले ट्रक और बसें चलाई जा रही हैं।

इस पहल में प्रमुख कंपनियां जैसे Tata Motors, Volvo, Ashok Leyland और Mahindra & Mahindra शामिल हैं। गडकरी ने कहा कि “हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है।”

एथेनॉल और फ्लेक्स-फ्यूल पर फोकस

गडकरी ने एथेनॉल को एक महत्वपूर्ण विकल्प बताते हुए कहा कि भारत में विभिन्न स्रोतों से एथेनॉल उत्पादन की क्षमता है। उन्होंने बताया कि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री फ्लेक्स-फ्यूल इंजन विकसित कर रही है और देश में E20 फ्यूल (20% एथेनॉल मिश्रण) पर वाहन चल रहे हैं।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मिलेगा बढ़ावा

इस बदलाव से न केवल प्रदूषण कम होगा बल्कि सार्वजनिक परिवहन प्रणाली भी मजबूत होगी। साथ ही, भारत की आयात निर्भरता घटेगी और ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *