LPG problem
LPG problem

India’s domestic LPG cylinder price has increased by ₹29 to ₹942 in Delhi, while commercial LPG cylinder prices have also risen. Know the reasons behind the hike, impact on consumers, and government’s response.

आम उपभोक्ताओं और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। Oil companies ने घरेलू और कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतों के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 29 रुपये बढ़कर 942 रुपये हो गई है। यह बढ़ोतरी तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी 42 रुपये से लेकर 53.50 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर (Commercial LPG Cost Increased) अब 3,113.50 रुपये का हो गया है, जबकि कोलकाता में इसकी कीमत 3,255.50 रुपये तक पहुंच गई है।

सरकार ने क्या कहा?

सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमतों में भारी उछाल आया है। खाड़ी क्षेत्र में जारी संघर्ष और आपूर्ति संबंधी अनिश्चितताओं के कारण वैश्विक एलपीजी बाजार प्रभावित हुआ है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय एलपीजी कीमतों में हाल के महीनों में करीब 46 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके चलते घरेलू बाजार में कीमतों को नियंत्रित रखना मुश्किल हो गया था।

उज्ज्वला लाभार्थियों को राहत का दावा

सरकार का दावा है कि कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद भारत में 10.33 करोड़ उज्जवला लाभार्थियों को रसोई गैस कई देशों की तुलना में अभी भी सस्ती है। विशेष रूप से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी के माध्यम से राहत दी जा रही है, जिससे गरीब और ग्रामीण परिवारों पर अतिरिक्त बोझ कम करने की कोशिश की जा रही है।

होटल-रेस्तरां और छोटे कारोबारों पर असर

कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से होटल, रेस्तरां, ढाबे, कैटरिंग सेवाओं और छोटे खाद्य व्यवसायों की लागत बढ़ने की आशंका है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में दबाव बना रहा तो आने वाले समय में खाने-पीने की वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है।

ऊर्जा सुरक्षा पर सरकार का फोकस

पेट्रोलियम मंत्रालय ने हाल ही में कहा था कि देश में एलपीजी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए रणनीतिक भंडार बढ़ाने और कम से कम 30 दिनों का एलपीजी स्टॉक रखने की दिशा में काम किया जा रहा है। सरकार का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए अतिरिक्त कदम उठाए जा रहे हैं।

By Aman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *