Oil supply from India to Sri Lanka, Bangladesh and Neighbors
Oil supply from India to Sri Lanka, Bangladesh and Neighbors

India boosts regional energy security by supplying 38,000 MT petroleum to Sri Lanka and 22,000 MT diesel to Bangladesh, while continuing fuel support to Nepal and Bhutan.

भारत ने अपनी ऊर्जा कूटनीति को मजबूत करते हुए पड़ोसी और मित्र देशों को पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति तेज (petroleum exports to neighboring and island nations) कर दी है। हाल ही में भारत ने श्रीलंका को 38,000 मीट्रिक टन पेट्रोलियम भेजा है, जिससे वहां की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर धारीवाल ने बताया कि हमें पड़ोसियों से पेट्रोलियम उत्पादों को मांगा जा रहा था, हमने अपने घरेलू उत्पादन और सप्लाई को देखते हुए इस मांग पर विचार किया और फिर बांग्लादेश को भी 22,000 मीट्रिक टन डीज़ल की आपूर्ति की गई है। यह कदम क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले श्रीलंका को भी 38,000 मीट्रिक टन डीजल भेजा गया था। नेपाल और भूटान को भारत की ओर से लगातार ऊर्जा सप्लाई जारी है, जिससे इन दोनों देशों में आवश्यक ईंधन की उपलब्धता बनी हुई है। नेपाल की एनर्जी कंपनी के साथ इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के संबंध है, जिसके आधार पर नेपाल की मदद भी की जा रहा है।

वहीं, मॉरीशस के साथ ऊर्जा सहयोग को लेकर बातचीत चल रही है। इसके अलावा सेशेल्स और मालदीव द्वारा किए गए अनुरोधों पर भी भारत सरकार विचार कर रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की यह पहल न केवल क्षेत्रीय स्थिरता को मजबूत करती है, बल्कि “नेबरहुड फर्स्ट” नीति और वैश्विक स्तर पर भारत की विश्वसनीयता को भी बढ़ाती है। ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ते इस सहयोग से भारत एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में उभर रहा है, जो संकट के समय अपने मित्र देशों के साथ खड़ा रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *