नई दिल्ली। पिछले एक महीने में कोल इंडिया (Coal India) के शेयरों की कीमतों में करीब 10 प्रतिशत की तेज़ी आई है। दरअसल भारत कोकिंग कोल (BCCL) के IPO ने रिकॉर्ड सब्सक्रिप्शन के बाद से कोल इंडिया के शेयरों में तेजी आई है। यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) था, जिसमें कोल इंडिया ने अपनी 10% हिस्सेदारी बेची।
IPO प्रदर्शन
BCCL IPO 9-13 जनवरी 2026 को खुला था, जोकि 146 गुना सब्सक्राइब हुआ, जिसमें 90 लाख आवेदन और 1.17 लाख करोड़ की बोलियां आईं थी। सबसे ज्य़ादा आवेदन संस्थागत निवेशकों (QIB कैटेगरी) का रहा, यह 310 गुना और NII 258 गुना सब्सक्राइब हुआ। शेयर का प्राइस बैंड ₹21-23 रहा, GMP ₹13-31 दिखा, बाज़ार सूत्रों के मुताबिक, इस शेयर से लिस्टिंग गेन 50-56% की उम्मीद है।
कोल इंडिया पर प्रभाव
कोल इंडिया शेयर जनवरी 2026 में 10% चढ़े, BCCL IPO के ठीक बाद 3% ऊपर ₹439.90 तक पहुंचे, जो दो महीने का हाई है। OFS से कोल इंडिया को ₹600 करोड़ का फायदा पहुंचेगा। जिसका इस्तेमाल विस्तार या डिविडेंड के लिए हो सकता है। माना जा रहा है कि निवेशक सब्सिडियरी वैल्यू अनलॉकिंग से उत्साहित हैं।
शेयर मूवमेंट
13 जनवरी को कोल इंडिया ₹432 पर क्लोज हुआ था और 14 जनवरी को सुबह 441.50 (+2.9%) ट्रेड कर रहा है। उम्मीद की जा रही है कि भारत कोकिंग कोल की लिस्टिंग 16 जनवरी को हो।
