Minister of Power Manohar Lal Graces 25th Foundation Day Celebrations; Unveils BEE@25 Logo, Launches BEE Star Label Mobile App and RCO Portal
Minister of Power Manohar Lal Graces 25th Foundation Day Celebrations; Unveils BEE@25 Logo, Launches BEE Star Label Mobile App and RCO Portal

BEE Star Label App helps consumers verify genuine energy star ratings and avoid fake electricity star labels. The app allows QR code scanning, model verification, and real-time authentication to ensure certified energy-efficient appliances and reduce electricity bills.

बाजार में बढ़ती ऊर्जा दक्ष उपकरणों की मांग के बीच कई मामलों में फर्जी या नकली स्टार लेबल लगाए जाने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। ऐसे में Bureau of Energy Efficiency (बीईई) द्वारा लॉन्च किया गया BEE Star Label App, जिसे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने BEE के 25 साल पूरे होने के एक कार्यक्रम में लांच किया। यह एप उपभोक्ताओं के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच बन सकता है।

कैसे बचाएगा फर्जी स्टार लेबल से?

  1. QR कोड स्कैन सुविधा
    उपभोक्ता उपकरण पर लगे BEE स्टार लेबल के QR कोड को ऐप से स्कैन कर सकते हैं। स्कैन करते ही उत्पाद की असली जानकारी—ब्रांड, मॉडल नंबर, स्टार रेटिंग और वैधता—तुरंत स्क्रीन पर दिखाई देती है।
  2. मॉडल नंबर से सत्यापन
    यदि QR कोड उपलब्ध नहीं है, तो उपभोक्ता सीधे मॉडल नंबर डालकर भी उत्पाद की प्रामाणिकता जांच सकते हैं।
  3. रियल-टाइम आधिकारिक डेटा
    ऐप सीधे बीईई के आधिकारिक डेटाबेस से जुड़ा है, जिससे फर्जी या छेड़छाड़ किए गए लेबल की पहचान आसान हो जाती है।
  4. पारदर्शिता और शिकायत विकल्प
    किसी भी संदिग्ध उत्पाद की जानकारी मिलने पर उपभोक्ता संबंधित अधिकारियों को सूचित कर सकते हैं।

दरअसल ऊर्जा दक्षता को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में काम करने वाली संस्था Bureau of Energy Efficiency (बीईई) ने आज अपना 25वां स्थापना दिवस पर इस एप को लांच किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में Manohar Lal Khattar, केंद्रीय विद्युत एवं आवास एवं शहरी कार्य मंत्री, ने समारोह की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर उन्होंने BEE@25 का विशेष लोगो अनावरण किया और ऊर्जा दक्षता को डिजिटल सशक्तिकरण से जोड़ते हुए BEE Star Label मोबाइल ऐप तथा RCO (Renewable Consumption Obligation) पोर्टल का भी शुभारंभ किया।

मनोहर लाल ने कहा कि बीईई ने पिछले 25 वर्षों में देश में ऊर्जा संरक्षण की संस्कृति विकसित करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। ऊर्जा दक्ष उपकरणों को बढ़ावा देने, उद्योगों में ऊर्जा बचत मानकों को लागू करने और आम उपभोक्ताओं को जागरूक करने में संस्था की भूमिका सराहनीय रही है। उन्होंने कहा कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा और जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने में ऊर्जा दक्षता एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।

कार्यक्रम में Pankaj Agarwal, सचिव (विद्युत), ने मुख्य भाषण दिया। उन्होंने बीईई की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि स्टार लेबलिंग कार्यक्रम, ऊर्जा संरक्षण भवन संहिता (ECBC) और विभिन्न मांग-पक्ष प्रबंधन पहलों ने ऊर्जा खपत में उल्लेखनीय कमी लाने में मदद की है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में डिजिटल प्लेटफॉर्म और डेटा-आधारित निगरानी तंत्र ऊर्जा बचत प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।त रूप दिया, बल्कि सतत विकास और कार्बन उत्सर्जन में कमी के राष्ट्रीय लक्ष्यों को भी मजबूती प्रदान की है। समारोह में उपस्थित सभी वक्ताओं ने आने वाले वर्षों में ऊर्जा दक्षता को और व्यापक स्तर पर लागू करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *