एसईसीएल प्रबंधक के बेटे ने हासिल किया UPSC में 305 रैंक
एसईसीएल प्रबंधक के बेटे ने हासिल किया UPSC में 305 रैंक

Nitish Kumar Singh, son of SECL manager Shivkant Singh and a serving Lieutenant Colonel in the Indian Army, secures AIR 305 in UPSC. His achievement brings pride to SECL and inspires with a legacy of service and excellence.

बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) परिवार के नीतीश कुमार ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 305 हासिल किया है। नीतीश कुमार जोहिला क्षेत्र की कंचन ओसीएम में कार्यरत प्रबंधक-‘ख’ शिवकांत सिंह के सुपुत्र हैं।

नीतीश कुमार सिंह वर्तमान में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। सैन्य सेवा के साथ-साथ सिविल सेवा परीक्षा में यह उपलब्धि उनके समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्टता का प्रमाण है। उनकी सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जोहिला क्षेत्र और SECL परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बन गई है।

दरअसल देश में कोल इंडिया और उनकी सहायक कंपनियों से बहुत सारे छात्र हर साल देश के विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर जाते हैं। कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के बच्चे पढ़ाई के साथ साख

SECL और कोल इंडिया परिवार ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर खुशी जताते हुए नीतीश कुमार सिंह को हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *