Shri-P.K.-Baisakhiya-ED-Operations-SAIL-and-Shri-Sandeep-Jain-ED-Technical-Services-RITES-after-signing-the-MoU-scaled.
Shri-P.K.-Baisakhiya-ED-Operations-SAIL-and-Shri-Sandeep-Jain-ED-Technical-Services-RITES-after-signing-the-MoU-scaled.

भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (SAIL – सेल) ने अपनी ऑपरेशन क्षमताओं को बढ़ाने और लॉजिस्टिक्स को बेहतर करने के लिए राइट्स लिमिटेड (RITES Ltd) के साथ हाथ मिलाएं है। इसके तहत राइट्स लिमिटेड सेल की माइंन से लेकर उसके प्लांट्स से माल ढुलाई के लिए रेलवे का बुनियादी ढांचा बनाया जाएगा और उसके मैनेजमेंट करेगा। इस समझौते से सेल की उत्पादन प्रक्रिया और तैयार माल की डिलीवरी में तेजी आने की उम्मीद है।

सेल के लिए क्यों जरुरी है समझौता:

  • सेल अपने विभिन्न स्टील प्लांट्स (जैसे भिलाई, बोकारो, राउरकेला) में रेल नेटवर्क के आधुनिकीकरण के लिए राइट्स की तकनीकी विशेषज्ञता का उपयोग करेगा।
  • राइट्स लिमिटेड (रेल मंत्रालय के तहत एक प्रमुख इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी फर्म) सेल को इंटरनल रेलवे ट्रैक, साइडिंग और लॉजिस्टिक्स हब के डिजाइन, योजना और कंस्ट्रक्शन में सलाह देगी।
  • इस समझौते से सेल के प्लांट्स में कच्चे माल की ढुलाई और तैयार स्टील की लोडिंग व अनलोडिंग में लगने वाले समय में सुधार होगा, जिससे समय और लागत की बचत होगी।
  • तैयार माल को देश के विभिन्न कोनों तक तेजी से पहुँचाने के लिए रेलवे लॉजिस्टिक्स को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। 

यह समझौता आत्मनिर्भर स्टील क्षेत्र की क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। राइट्स के साथ मिलकर सेल न केवल अपने मौजूदा बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करेगा, बल्कि तकनीकी इनोवेशन के जरिए से ऑपरेशन सुरक्षा में भी सुधार करेगा।

By Aman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *