HP Udgam Cohort 2025 – Round 2 Applications Now Open!
HP Udgam Cohort 2025 – Round 2 Applications Now Open!

देश की प्रमुख ऊर्जा कंपनी Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) ने अपने स्टार्टअप सपोर्ट प्रोग्राम HP Udgam Cohort 2025 – Round 2 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पहले चरण (Round 1) को मिले जबरदस्त समर्थन के बाद अब कंपनी ने दूसरे चरण की शुरुआत की है, जिससे देशभर के नवाचार आधारित स्टार्टअप्स को बड़ा अवसर मिलेगा।

HPCL की इस विशेष पहल ‘HP Udgam’ के तहत शुरुआती चरण (Early-Stage) के स्टार्टअप्स को 2.5 करोड़ रुपये तक की इक्विटी फंडिंग प्रदान की जाएगी। जिसमें चयन एक ट्रांसपेरेंट प्रक्रिया से किया जाएगा।

किन क्षेत्रों के स्टार्टअप कर सकते हैं आवेदन?

HP Udgam Cohort 2025 के तहत निम्न क्षेत्रों में काम कर रहे स्टार्टअप आवेदन कर सकते हैं:

  • Energy Transition (ऊर्जा परिवर्तन)
  • Digitalisation (डिजिटलाइजेशन)
  • Sustainability (सस्टेनेबिलिटी)
  • Innovation in Oil and Gas
  • FinTech
  • HealthTech
  • DeepTech
  • अन्य संबंधित उभरते तकनीकी क्षेत्र

यह कार्यक्रम ऊर्जा और तकनीक क्षेत्र में इनोवेशन को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

आवेदन की अंतिम तिथि

इच्छुक स्टार्टअप्स 28 फरवरी 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जा रहे हैं।

HPCL का उद्देश्य उभरते उद्यमियों को पूंजी, मार्गदर्शन और रणनीतिक सहयोग प्रदान कर उन्हें बाजार में सफल बनाने में मदद करना है। विशेषज्ञों के अनुसार, HP Udgam जैसी पहलें भारत को ऊर्जा नवाचार और टेक्नोलॉजी स्टार्टअप्स के क्षेत्र में वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर रही हैं।

By Aman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *