Gautam Adani personally welcomed passengers on the inaugural commercial flight at Navi Mumbai International Airport and interacted with frontline staff, airport workers, and first time flyers
Gautam Adani personally welcomed passengers on the inaugural commercial flight at Navi Mumbai International Airport and interacted with frontline staff, airport workers, and first time flyers

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन बहुत ही ख़ास रहा, विशेषकर अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी के एयरपोर्ट से जुड़े कर्मचारियों और “quiet architects” यानी चुपचाप काम करने वाले लोगों से मुलाकात करना काफी चर्चा में है। यह एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। गौतम अडानी और उनके परिवार का एयरपोर्ट पर काम करने वालों के साथ ख़ासा समय बिताने को लेकर लोग गौतम अडानी की काफी तारीफ कर रहे हैं।

उद्घाटन के दिन गौतम अडानी ने उद्घाटन वाली पहली फ्लाइट के यात्रियों, खासकर पहली बार हवाई यात्रा करने वालों से मुलाकात और बातचीत की। यात्रियों से मुलाकात की तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थी। उन्होंने एयरपोर्ट स्टाफ, फ्रंटलाइन वर्कर्स, कंस्ट्रक्शन में काम करने वाले मजदूरों और अन्य कर्मचारियों से हाथ मिलाकर उनका योगदान सराहा। अडानी ने एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर वॉकथ्रू के दौरान कम्युनिटी प्रतिनिधियों और अडानी फाउंडेशन के लाभार्थियों के साथ भी इंटरेक्शन किया।

फ्लैग-होस्टिंग सेरेमनी में परमवीर चक्र विजेता कैप्टन बाना सिंह और सूबेदार मेजर संजय कुमार उनके साथ मौजूद थे, जिनके साथ वे मंच पर खड़े रहे। इसी कार्यक्रम में प्रमुख स्पोर्ट्स पर्सनालिटी सुर्यकुमार यादव, मिताली राज और सुनील छेत्री जैसे खिलाड़ी भी मौजूद रहे, जिनसे उनकी सार्वजनिक उपस्थिति और बातचीत दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *