नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है भारत को विकसित करना एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। विकसित भारत युवा नेता संवाद 2026 नई दिल्ली में आयोजित ‘विकसित भारत युवा नेता संवाद 2026’ कार्यक्रम में हरदीप सिंह पुरी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत को मात्र 2047 का लक्ष्य न मानते हुए इसे एक सतत प्रक्रिया बताया, जिसमें युवा सक्रिय भागीदार हैं।
कार्यक्रम का स्वरूप
युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में भारत मंडपम में आयोजित इस कार्यक्रम का तीसरे दिन पंजाब सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए युवा छात्रों ने अपने विचार साझा किए। पुरी ने पंजाब प्रतिनिधिमंडल से विशेष रूप से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विजन पर चर्चा की।
विकसित भारत पर जोर
हरदीप पुरी ने कहा कि युवाओं का यहां आकर देशभर के छात्रों से नेटवर्किंग करना एक बेहतरीन सीखने का अनुभव है। उन्होंने प्रधानमंत्री और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 तक का लक्ष्य नहीं, बल्कि ऐसी प्रक्रिया है जिसमें युवा भाग ले रहे हैं। युवाओं के सवालों की सराहना
पुरी ने युवाओं द्वारा सतत विकास, हरित परिवर्तन, स्वच्छ हवा और नदी जल जैसे उच्च गुणवत्ता वाले प्रश्नों की प्रशंसा की। पुरी ने इन्हें सकारात्मक संकेत बताया। उन्होंने कहा कि ये युवा बदलाव के एजेंट और लाभार्थी दोनों हैं । ऊर्जा क्षेत्र पर चर्चा करते हुए उन्होंने पंजाब से आए युवाओं के साथ भारत के ऊर्जा क्षेत्र की बारीकियों, ईंधन की स्थिरता-अफोर्डेबिलिटी तथा मोदी सरकार की कल्याण योजनाओं पर विस्तृत बातचीत हुई। पुरी ने युवाओं को इतिहास से प्रेरणा लेते हुए इनोवेशन और नीति निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। भारत की युवा आबादी को प्रतिभा, इनोवेशन और विचारों का पावरहाउस बताया।
