Tata Steel CEO T.V. Narendran
Tata Steel CEO T.V. Narendran

Tata Steel CEO T.V. Narendran says Europe is increasingly protecting its domestic steel industry through quotas, safeguards and CBAM, impacting steel prices and future market trends.

टाटा स्टील के सीईओ और प्रबंध निदेशक T. V. Narendran ने वैश्विक स्टील बाजार को लेकर महत्वपूर्ण संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि यूरोप अब घरेलू स्टील उद्योग को संरक्षण देने के लिए उसी रास्ते पर आगे बढ़ रहा है, जिस पर अमेरिका पहले ही कदम उठा चुका है। इससे यूरोपीय बाजार में स्टील कीमतों और उद्योग की संरचना पर बड़ा असर दिखाई दे रहा है।

टी. वी. नरेंद्रर ने इकॉनॉमिक टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि यूरोप ने घरेलू उद्योग की सुरक्षा के लिए कोटा, सेफगार्ड उपायों और Carbon Border Adjustment Mechanism (CBAM) जैसे कदम लागू किए हैं। इन नीतियों के चलते यूरोप में स्टील की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। पहले यूरोप में स्टील की कीमतें अमेरिका से करीब 100 डॉलर प्रति टन कम होती थीं, लेकिन बाद में यह अंतर बढ़कर 200–300 डॉलर तक पहुंच गया था। अब यह अंतर फिर घटने लगा है, जिससे कीमतों और मांग में संतुलन लौटने की संभावना बन रही है।

उन्होंने कहा कि यूरोप में बुनियादी ढांचे से जुड़े बड़े निवेशों की घोषणा भी हुई है, जिससे आने वाले समय में स्टील की मांग को सहारा मिल सकता है और बाजार में स्थिरता आने की उम्मीद है।

टी. वी. नरेंद्र ने यह भी कहा कि सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब यूरोप में इस बात को लेकर समझ बढ़ी है कि क्षेत्र के लिए अपना मजबूत स्टील उद्योग होना जरूरी है। हालांकि यूरोप जैसे विकसित देशों में श्रम लागत हमेशा एक बड़ी चुनौती बनी रहती है।

उन्होंने कहा कि इसी वजह से कंपनियों को लगातार पुनर्गठन (Restructuring) की प्रक्रिया अपनानी पड़ती है, चाहे वह स्थायी लागत (Fixed Cost) हो या श्रम लागत। उनके अनुसार यूरोप जैसे बाजार में प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए यह जरूरी है, खासकर तब जब यह तेज विकास वाला बाजार नहीं माना जाता।

विशेषज्ञों का मानना है कि यूरोप की बदलती नीतियां और बाजार की नई परिस्थितियां भारत के स्टील उद्योग के लिए भी महत्वपूर्ण संकेत दे सकती हैं। यदि वैश्विक बाजार में कीमतों और मांग में स्थिरता आती है तो इसका असर भारतीय स्टील कंपनियों और निर्यात अवसरों पर भी दिखाई दे सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *